What is SSC JE ?

एसएससी जेई परीक्षा, एसएससी द्वारा आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक है। जेई की परीक्षा केंद्र सरकार के अधीन स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (एसएससी) द्वारा प्रतिवर्ष पूरे देश में आयोजित की जाती है तथा इस परीक्षा के द्वारा उम्मीदवारों को भिन्न भिन्न पदों पर नियुक्ति दी जाती है।



SSC JE
Image source - facebook.com




JE केंद्र सरकार की प्रतिष्ठित नौकरियों में से एक है। इसे हर साल एसएससी द्वारा आयोजित किया जाता है। एसएससी जेई के अंतर्गत पदों के लिए उम्मीदवारों को केंद्र सरकार की ओर से ग्रुप बी, गैर - राजपत्रित श्रेणी के अंतर्गत चयनित किया जाता है। JE का पूरा नाम junior Engineer है और इसे हिंदी में कनिष्ठ अभियंता भी कहते हैं।



SSC je परीक्षा के लिए योग्यता



एसएससी जेई की परीक्षा देने के लिए छात्रों के पास सिविल, इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग किसी एक में निश्चित रूप से b.tech ( bachelor of technology), BE ( Bachelor of Engineering) या किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 3 वर्ष का डिप्लोमा होना चाहिए।



इसके लिए अन्य योग्यताएं निम्न प्रकार हैं -

  • उम्मीदवार को निश्चित रूप से भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु 18 से 32 वर्ष होनी चाहिए लेकिन आरक्षण के हिसाब से उम्र सीमा को बढ़ाया जा सकता है। ओबीसी आवेदकों के लिए 3 वर्ष, एसटी/एससी उम्मीदवारों के लिए 5 वर्ष, शारीरिक रूप से अक्षम उम्मीदवार के लिए 10 वर्ष, वह आवेदक जो शारीरिक रूप से कमजोर है और वह ओबीसी कैटेगरी में आता है के लिए 13 वर्ष और वह उम्मीदवार जो शारीरिक रूप से कमजोर है और एससी या एसटी कैटेगरी के अंतर्गत आते हैं के लिए 15 वर्ष का age relaxation रखा गया है।
  • वहीं मिलिट्री में कार्यरत जवानों को उनके जंग या मुठभेड़ में घायल होने और उनके सेना से सेवानिवृत्त हो जाने के बाद एसएससी की और से उनके लिए भी age relaxation का प्रावधान है।
  • आवेदक जब तक एसएससी द्वारा निर्धारित उम्र सीमा को नहीं पार कर लेता है तब तक वह परीक्षा में बैठ सकता है।



SSC je की post और organisation



SR. Organization Post
1. Border Road Organization (BRO) junior engineer (civil)
2. Border Road Organization (BRO)  junior engineer (electrical and mechanical)
3. Central Public Works Department (CPWD) junior engineer (civil)
4. Central Public Works Department (CPWD) junior engineer (electrical)
5. Central Water and Power Research Station junior engineer (civil)
6. Central Water and Power Research Station junior engineer (electrical)
7. Central Water and Power Research Station junior engineer (mechanical)
8. Central Water Commission (CWC) junior engineer (civil)
9.
Central Water Commission (CWC) junior engineer (mechanical)
10. Directorate of Quality Assurance (Naval) junior engineer (mechanical)
11. Directorate of Quality Assurance (Naval) junior engineer (electrical)
12. Farrakka Barrage Project junior engineer (civil)
13. Farrakka Barrage Project junior engineer (electrical)
14. Farrakka Barrage Project junior engineer (mechanical)
15. Military Engineer services (MES) junior engineer (civil)
16. Military Engineer services (MES) junior engineer (electrical and mechanical)
17. National Technical Research Organisation (NTRO) junior engineer (civil)
18. National Technical Research Organisation (NTRO) junior engineer (electrical)
19. National Technical Research Organisation (NTRO) junior engineer (mechanical)



SSC je की salary



SSC जूनियर इंजीनियर को केंद्र सरकार की ओर से लेवल - 6 के तहत वेतन दिया जाता है। कनिष्ठ अभियंता का वेतनमान 7वे वेतन आयोग के बाद 35400 से 112400 रू तक हो गया है।



जूनियर इंजीनियर को इस वेतनमान के अलावा बहुत से भत्ते भी प्राप्त होते हैं जो निम्न हैं -


  • महंगाई भत्ता (DA - Dearness allowance)
  • मेडिकल भत्ता ( MA - Medical Allowance)*
  • भवन किराया भत्ता ( HRA - House Rent Allowance)
  • तथा और भी कई प्रकार के भत्ते शामिल हैं।


*  मकान किराया भत्ता आप जिस सिटी में कार्यरत हैं उस सिटी की कैटेगरी के अनुसार दिया जाता है।



भारत में शहरों को तीन कैटेगरी में बांटा गया है। A, B तथा C कैटेगरी। A कैटेगरी में महानगर, B कैटेगरी में मध्यम शहर और C कैटेगरी में छोटे शहर आते हैं।



A कैटेगरी शहरों में कार्यरत लोगों को 30%, B कैटेगरी शहरों में कार्यरत लोगों को 20% और C कैटेगरी वालों को 10% HRA मिलता है। 



DA बढ़ने के साथ साथ मकान किराया भत्ता भी बढ़ता रहता है।


SSC जूनियर इंजीनियर का पाठ्यक्रम



SSC je को दो पेपर्स में बांटा गया है। पेपर 1 computer based होता है जिसमें 200 नंबर के बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न होते हैं। वहीं पेपर 2 भी MCQ पैटर्न पर आधारित है जो 300 नंबर का होता है। एसएससी जेई के पेपर एक के syllabus को तीन भागों में बांटा गया है -


  • General intelligence and reasoning
  • General Awareness
  • Technical portion ( civil, electrical and mechanical engineering)




General intelligence and reasoning syllabus-


  • Analogies
  • Similarities
  • Differences
  • Space visualisation
  • Problem solving
  • analysis
  • Judgment
  • Decision making
  • Visual memory
  • Discrimination
  • Observations
  • Relationship concepts
  • Arithmetical reasoning
  • Verbal and figure classification
  • Arithmetical number series etc.


General Awareness syllabus -


  • Static G.K.
  • History
  • Culture
  • Geography
  • Economic scene
  • General polity and scientific research etc.
  • Questions include india and it's neighbouring countries.


General Engineering: Civil & Structural, Electrical and Mechanical


Part A : Civil & Structural Engineering

  • Building Materials
  • Estimating, costing and evaluation
  • Surveying
  • Soil Mechanics
  • Hydraulics
  • Irrigation Engineering
  • Transportation Engineering
  • Environmental Engineering
  • Theory of Structures
  • Concrete Technology
  • RCC Design
  • Steel Design.

Part B : Electrical Engineering

  • Basic concept, Circuit law
  • Magnetic circuit, AC Fundamentals
  • Measurement and measuring instruments
  • Electrical Machines
  • Fractional Kilowatt Motors and single phase induction Motors
  • Synchronous Machines
  • Generation, transmission and distribution
  • Estimation and costing
  • Utilisation and electrical energy
  • Basic electronics.


Part C : Mechanical Engineering

  • Theory of machine and machine design
  • Engineering mechanics and strength of materials
  • Properties of pure substance
  • 1st law of thermodynamics, 2nd law of thermodynamics
  • Air standard Cycles for IC Engine
  • IC Engine performance, IC Engine combustion
  • IC Engine cooling and lubrication
  • Rankine cycle of system, Boilers
  • Classification, Specifications, Fitting & Accessories, Air compressor & there Cycles
  • Refrigeration cycles, Principal of refrigeration plant, Nozzles and steam turbines.


  • Properties & classification of fluids
  • Fluid statics, measurement of fluid pressure
  • Fluid kinematics, dynamics of ideal fluid
  • Measurement of flow rate
  • Basic principles, hydraulic turbines
  • Centrifugal pump, Classification of steel.


SCC JE की परीक्षा का स्वरूप


पेपर 1 का एग्जाम पैटर्न


जैसा कि आप जानते हैं कि एसएससी जेई का पेपर 1 ऑनलाइन माध्यम से कराया जाता है। इस पेपर को कुल 3 खंडों में विभाजित किया जाता है। पेपर 1 200 नंबर का बहुविकल्पीय प्रकार का होता है जिसके लिए 2 घंटे का समय निर्धारित है।



General intelligence and reasoning - 50 Mark's


General Awareness - 50 Mark's


General Engineering

Part A : Civil and Structural - 100 Mark's

Part B : Electrical Engineering - 100 Mark's

Part C : Mechanical Engineering - 100 Mark's


Note -


प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 या 0.25 की negative marking की जायेगी।


पेपर 2 का एग्जाम पैटर्न


पेपर 1 को क्वालीफाई करने वाले छात्रों को पेपर 2 में बैठने का मौका मिलता है जो कि एक लिखित परीक्षा होती है। इस पेपर में आपसे केवल आपके ब्रांच से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं जो कि 300 नंबर के होते हैं। इस पेपर के लिए भी 2 घंटे का समय निर्धारित होता है। इस पेपर में 3 नंबर के 100 प्रश्न होते हैं। इस पेपर के लिए 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाती है।


पेपर 2 के सम्पूर्ण पाठ्यक्रम को देखने के लिए नीचे क्लिक करें -



कैसे करें आवेदन


इस परीक्षा के लिए पात्र उम्मीदवार SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको केवल 100 रू का परीक्षा शुल्क देना होगा जबकि सभी वर्ग की महिलाओं, एससी, एसटी और pwd के लिए यह फॉर्म बिलकुल मुफ्त है अर्थात आपको फॉर्म भरने के लिए कोई परीक्षा शुल्क नहीं देना होगा।



कैसे करें तैयारी


एसएससी जेई की परीक्षा की तैयारी आप सेल्फ स्टडी करके भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपना टाइम टेबल सेट करना होगा। यदि आप को कोई भी doubt हो रहा हो तो आप उस topic को यूट्यूब पर search करके देख सकते हैं। 



यदि आपको self study करने में कोई परेशानी हो रही हो तो आप कोई भी ऑनलाइन कोर्स खरीद सकते हैं बहुत ही cheap price में। जैसे अनएकेडमी, ग्रेडअप, study iq education आदि बहुत से ऐसे ऑनलाइन apps हैं जो आपको बहुत कम price में अच्छे से अच्छा content उपलब्ध कराते हैं।



Colclusion


में आशा करता हूं कि आपको अब जानकारी मिल गई होगी कि एसएससी जेई क्या है और इसकी तैयारी कैसे करते हैं। साथ ही आपको यह पता चल गया होगा कि एसएससी जेई के पेपर्स का pattern कैसा होता है। यदि आप हमारे साथ अपनी कुछ जानकारी साझा करना चाहते हैं तो हमें कमेंट अवश्य करें।



जैसा कि आप ऊपर के article से समझ ही गए होंगे कि एसएससी जेई की नौकरी एक बहुत ही अच्छी नौकरी है और इसे हासिल करने के लिए आपको बहुत ही मेहनत करनी पड़ती है। साथ ही साथ आपको लाखों उम्मीदवारों से कंपटीशन करना पड़ता है। 


















Comments

Popular posts from this blog

SSC CGL/ What is SSC CGL?