SSC CGL/ What is SSC CGL?
एसएससी सीजीएल, एसएससी द्वारा आयोजित एक बहुत ही प्रतिष्ठित परीक्षा है। एससीसी द्वारा इस परीक्षा को पूरे देश में आयोजित किया जाता है। यह परीक्षा केंद्र सरकार के अधीन विभिन्न विभागों में ग्रुप बी और ग्रुप सी के लिए कराई जाती है। What is SSC CGL? एसएससी सीजीएल में एसएससी का पूरा नाम staff selection commission होता है वहीं इस हिंदी में कर्मचारी चयन आयोग कहा जाता है। CGL की full form Combined Graduate Leval होती है जिसे हिंदी में संयुक्त स्नातक स्तर की परीक्षा के नाम से संबोधित करते हैं। जैसा कि नाम से ही विदित है कि यह परीक्षा स्नातक किए हुए या स्नातक कर रहे छात्रों के लिए आयोजित की जाती है। यह परीक्षा भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों तथा संस्थानों में रिक्त पड़े पदों को भरने के लिए आयोजित की जाती है। यह परीक्षा ग्रुप बी ( नॉन - टेक्निकल) तथा ग्रुप सी (गैर - राजपत्रित) पदों को भरने के लिए आयोजित की जाती है। यह परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उम्मीदवारों को विभिन्न पदों पर चयनित किया जाता है जिनका वर्णन नीचे किया गया है - SSC CGL से संबंधित post और department Sr. no. Post Name Departme...