SSC CGL/ What is SSC CGL?

एसएससी सीजीएल, एसएससी द्वारा आयोजित एक बहुत ही प्रतिष्ठित परीक्षा है। एससीसी द्वारा इस परीक्षा को पूरे देश में आयोजित किया जाता है। यह परीक्षा केंद्र सरकार के अधीन विभिन्न विभागों में ग्रुप बी और ग्रुप सी के लिए कराई जाती है।


SSC CGL



What is SSC CGL?


एसएससी सीजीएल में एसएससी का पूरा नाम staff selection commission होता है वहीं इस हिंदी में कर्मचारी चयन आयोग कहा जाता है। CGL की full form Combined Graduate Leval होती है जिसे हिंदी में संयुक्त स्नातक स्तर की परीक्षा के नाम से संबोधित करते हैं। जैसा कि नाम से ही विदित है कि यह परीक्षा स्नातक किए हुए या स्नातक कर रहे छात्रों के लिए आयोजित की जाती है।


यह परीक्षा भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों तथा संस्थानों में रिक्त पड़े पदों को भरने के लिए आयोजित की जाती है। यह परीक्षा ग्रुप बी ( नॉन - टेक्निकल) तथा ग्रुप सी (गैर - राजपत्रित) पदों को भरने के लिए आयोजित की जाती है।


यह परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उम्मीदवारों को विभिन्न पदों पर चयनित किया जाता है जिनका वर्णन नीचे किया गया है -


SSC CGL से संबंधित post और department



Sr. no. Post NameDepartmentGroup
1Assistant audit
officer
Indian audit & accounts
Department under C& AG
B
2Assistant account
officer
Indian audit & accounts
Department under C& AG
B
3Assistant section
officer
Central secretariat serviceB
4Assistant section
officer
Intelligence bureauB
5Assistant section
officer
Ministry of railwayB
6Assistant section
officer
Ministry of external affairsB
7Assistant section
officer
AFHQ
B
8AssistantOther ministers/ department/organizationB
9AssistantOther ministers/ department/organizationB
10Assistant section
officer
Other ministers/ department/organizationB
11Inspector of
income tax
CBDT
C
12Inspector,
Central excise
CBICB
13Inspector
(preventive officer)
CBICB
14Inspector
(examiner)
CBICB
15Assistant
enforcement officer
Directorate of enforcement, department of revenueB
16Sub inspectorCentral bureau of investigationB
17Inspector postsDepartment of postB
18InspectorCentral bureau of narcoticsB
19AssistantOther ministers/ department/organizationB
20Assistant/
Superintendent
Other ministers/ department/organizationB
21Divisional
Accountant
Officers under C&AGB
22Sub inspectorNational investigation agency (NIA)B
23junior statical
officer
M/O statistics & program implementationB
24AuditorOffices under C&AGC
25AuditorOther ministry/ departmentsC
26AuditorOffices under CGDAC
27AccountantOffices under C&AGC
28Accountant/
junior accountant
Other ministry/ departmentsC
29Senior secretariat
assistant/UDC
Central govt. offices/ ministries other then CSCS cadersC
30Tax assistantCBDTC
31Tax assistantCBICC
32Sub inspectorCentral bureau of narcoticsC


Also read -

Salary


जैसा कि सब की यही ख्वाहिश होती है कि वह जिस पद पर कार्य करे उस पद पर उसकी तनख्वा अधिक से अधिक हो। 

एसएससी सीजीएल के अंतर्गत पदों के अनुसार salary पांच levels में दी जाती है जिनका क्रम इस प्रकार है -


  • Pay Leval 8 (47600-151100) - उपरोक्त सारिणी में क्रम संख्या 1 और 2 के पदों के लिए लेवल 8 के तहत वेतनमान दिया जाता है।

  • Pay Leval 7 (44900-142400) - उपरोक्त सारिणी में क्रम संख्या 3 से लेकर 18 तक के पदों के लिए लेवल 7 के तहत वेतनमान का भुगतान किया जाता है।
  • Pay Leval 6 (35400-112400) - उपरोक्त सारिणी में क्रम संख्या 19 से 23 तक के पदों के लिए वेतनमान लेवल 6 के तहत दिया जाता है।
  • Pay Leval 5 (29200-92300) - सारिणी में 24 से 28 क्रम संख्या के पदों के लिए पे लेवल 5 के तहत वेतनमान दिया जाता है।
  • Pay Leval 4 (25500-81100) - नीचे के शेष 4 पदों में चयनित अभ्यर्थियों को लेवल 4 के तहत वेतनमान दिया जाता है।


एसएससी सीजीएल के लिए योग्यता


एसएससी सीजीएल की परीक्षा देने के लिए उम्मीदवार के पास निम्न लिखित योग्यताएं होनी चाहिए -

  • उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।*
  • उम्मीदवार के पास देश के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। कुछ पदों को छोड़कर शेष सभी पदों के लिए कोई भी डिग्री मान्य होती है।
  • छात्र की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।**
  • आप एसएससी सीजीएल का पेपर कितनी भी बार दे सकते लेकिन आप एसएससी के तय उम्र सीमा के अंदर होने चाहिए।


*  भारत में 1962 से पहले माइग्रेट हुए नेपाल, पाकिस्तान, भूटान, म्यांमार आदि देशों के अभयर्थी भी सीजीएल की परीक्षा दे सकते हैं।

** आयु सीमा कुछ पदों के लिए भिन्न हो सकती है।

Age relaxation


  • ओबीसी - 3 वर्ष
  • एससी/एसटी - 5 वर्ष
  • पीडब्ल्यूडी (अनारक्षित) - 10 वर्ष
  • पीडब्ल्यूडी (ओबीसी) - 13 वर्ष
  • पीडब्ल्यूडी (एससी/एसटी) - 15 वर्ष
  • Ex- servicemen - 3 वर्ष


ग्रुप बी और ग्रुप सी में अंतर


वैसे तो दोनों ग्रुप की परीक्षा एसएससी सीजीएल द्वारा ही आयोजित होती है और दोनों पदों के लिए योग्य भी एकसमान है लेकिन ग्रुप बी और ग्रुप सी के पदों में बहुत अधिक अंतर है -


दोनों ग्रुपों में सबसे महत्वपूर्ण अंतर salary का है। ग्रुप बी के कर्मचारियों को pay Leval 6,7 और 8 के तहत वेतनमान दिया जाता है वहीं ग्रुप सी के कर्मचारियों को pay Leval 4 और 5 के तहत वेतनमान दिया जाता है।


7th pay commission के बाद ग्रुप बी का न्यूनतम ग्रेड पे 4200 हो गया है वहीं ग्रुप सी का न्यूनतम ग्रेड पे केवल 2400 रू ही है।


ग्रुप बी के अधिकारियों के पास ग्रुप सी के कर्मचारियों के मुकाबले अधिक शक्तियां होती है। अतः यह कहा जा सकता है कि ग्रुप बी के अधिकारी ग्रुप सी के कर्मचारियों के senior होते हैं।



कैसे करें आवेदन (how to apply)?


एसएससी सीजीएल की परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए आपको निम्न चरण अपनाने होंगे -

चरण 1 

सबसे पहले आपको ssc की आधिकारिक वेबसाइट sss.nic.in पर अपना registration करना होगा। इसमें आपको कुछ बेसिक जानकारी जैसे अपना नाम, पिता का नाम, माता का नाम, पता आदि का विवरण देना होगा। यह सब कर लेने के बाद आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दिया जाएगा जिसे आपको अपने पास हिफाजत से रख लेना है क्योंकि एसएससी सीजीएल का फॉर्म भरने के लिय आपको इसी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत होगी।


चरण 2

इस चरण में आपको अपना एक passport size रंगीन फोटो और signature upload करने होंगे जिनके लिए निम्न मानक निर्धारित हैं -

फोटो JPEG फॉर्मेट में होना चाहिए जिसका size 20 से 50 kb के बीच होना चाहिए।
फोटो की dimension 3.5 cm (width) और 4.5 cm (hight) होनी चाहिए।

Size of signature - 10 से 20 kb


चरण 3

फोटो और सिग्नेचर uoload करने के बाद आपको next button पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपके सामने दूसरा पेज ओपन होगा जिसमें आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जो आपको चरण 1 में प्राप्त हुआ था डालकर login करते हैं। 
Login करने के बाद आपको अगले पेज पर अपनी शैक्षिक योग्यता,परीक्षा केंद्र आदि भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करके अपना फॉर्म submit कर देते हैं।

चरण 4

फॉर्म submit करने के बाद आपको अगले पेज पर अपनी संपूर्ण जानकारी देखने को मिलेगी। यदि वह सारी जानकारी सही हो तो आप फाइनल submiy करके फीस के पेज पर पहुंच जाय। यदि आपके फॉर्म में कुछ गड़बड़ हो गई हो तो edit बटन पर क्लिक करके उस गलती को सुधार लें।


चरण 5 

अपने फॉर्म का फाइनल सबमिट करने के बाद आपको fee payment करना होगा। आप एसएससी सीजीएल की फीस निम्न माध्यम से भर सकते हैं। आप ऑनलाइन पेमेंट (नेट बैंकिंग, by क्रेडिट and डेबिट कार्ड, upi) से फीस जमा कर सकते हैं। इसके अलावा आप SBI चालान के जरिए भी फीस भर सकते हैं।

एसएससी सीजीएल की एप्लीकेशन फीस निम्नवत है -

जनरल तथा ओबीसी के लिए - 100 रू

एससी, एसटी तथा पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए - 0

महिला उम्मीदवारों के लिए - 0

फीस जमा करने के बाद आप अपने फॉर्म को प्रिंट अवश्य कर लें ताकि यदि बाद में कोई समस्या होती है तो आप इसका उपयोग कर सकें।


एसएससी सीजीएल का परीक्षा पैटर्न


एसएससी सीजीएल की परीक्षा को निम्नलिखित 2 भागों में बांटा गया है -

1. Tier 1 MCQ type computer based paper

2. Tier 2 MCQ type computer based paper and data entry speed test


Tier 1 का पेपर 200 नंबर का होता है जिसमें 100 प्रश्न हैं तथा प्रत्येक प्रश्न 2 नंबर का होता है। इस पेपर को 4 खंडों में विभाजित किया जाता है। इस पेपर में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.5 नंबर काटा जाएगा।

Tier 2 में कुल 2 पेपर होते हैं जिसमें से पहला पेपर सभी के लिए अनिवार्य होता हैं जबकि पेपर 2 कुछ पदों का चयन करने वाले छात्रों को ही देना पड़ता है।

Tier 2 में पेपर 1 को 4 sections में बाँटा गया है।
Section 1
A. Mathematical abilities (30 प्रश्न प्रत्येक 3 नंबर का)
B. Reasoning and General Intelligence (30 प्रश्न प्रत्येक 3 नंबर का)
Section 1 को हल करने के लिए 1 घंटे का समय मिलता है।

Section 2 -
A. English Language and Comprehension (45 questions each 3 marks)
B. General Awareness (25 प्रश्न प्रत्येक 3 नंबर)
इस section को भी करने के लिए 1 घंटे का समय मिलता है।

Section 3 -
Computer knowledge test (20 प्रश्न प्रत्येक 3 नंबर का)
इस section को करने के लिए 15 मिनट का समय मिलता है।

Section 4 -
Data entry speed test (15 minutes for 2000 key depressions)

Note:- Section 3 और 4 को केवल क्वालीफाई करना होता है जबकि section 1 और 2 आपकी मेरिट निर्धारित करते हैं।

Paper 2 -
Statistics (100 प्रश्न प्रत्येक 2 नंबर का)
इस पेपर को हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलता है।


Tier 2 के पेपर 1 में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाती है (केवल typing test को छोड़कर) वहीं पेपर 2 के लिए 0.5 अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाती है।



Conclusion


जैसा की आप ऊपर के लेख से जान गए होंगे कि एसएससी सीजीएल की परीक्षा बहुत ही अच्छे लेवल पर होती है। वहीं इस परीक्षा को पास करने के लिए छात्रों को कड़ी मेहनत करनी पड़ती। एसएससी सीजीएल के सभी पद बहुत प्रतिष्ठित होते हैं जिस कारण एसएससी सीजीएल को mini IAS भी कहा जाता है।


अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी हो तो हमें कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर बताएं और इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा लोगों को शेयर करें।











Comments